हमारे स्कूल में स्वागत है

हमें आपके साथ यहां मुलाकात करने पर खुशी है और आपका ThroughTheScriptures.com में स्वागत है। हम आश्वस्त हैं कि आपको यह यात्रा रोचक, सूचनाप्रद और संतुष्टिजनक लगेगी। मैथ्यु 28 में यीशू मसीह अपने शिष्यों को कहते हैं, “इसलिए जाओ, और सभी राज्यों में अनुयाई बनाओ, उनका परमात्मा और उसके पुत्र और पवित्र आत्मा के लिए बपतिस्मा करो। ” यह जाने का आदेश अनेक तरीकों से पूरा किया गया। आरंभ में, जाने के आदेश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पैदल चलकर संदेश ले जाने और इसका प्रचार करने के रूप में पूरा किया गया। बाद में, कुछ लोग जहाजों द्वारा समुद्र के एक सिरे से दूसरे सिरे पर स्थित स्थानों पर ईश्वर का संदेश लोगों तक ले गए। कुछ अन्य लोगों ने पत्र लिखे जो सौपें गए और संदेशवाहकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर ऊंची आवाज में सुनाए गए। इससे बाद के समय में हमारे पास लिखित संदेश हैं — बाइबल, कमेंटरी और अन्य बाइबल संबंधी सामग्री जो दुनिया भर में लोगों में वितरित की गई ताकि वे यीशू मसीह के बारे में जान सकें। आज के समय में हम ऑनलाइन बाइबल के माध्यम से घरों और लोगों के हृदय तक पहुँचने में समर्थ हैं।

ThroughTheScriptures.com बाइबल से संबंधित सुप्रसिद्ध विद्वानों द्वारा तैयार बाइबल अध्ययन सामग्री को प्रस्तुत करती है। यह एक स्पष्ट और तर्कसंगत माध्यम प्रस्तुत करता है जिसके द्वारा बाइबल की प्रत्येक पुस्तक, ओल्ड टेस्टामेंट और न्यू टेस्टामेंट दोनों का अध्ययन किया जाए। यह इस ढंग से भी अनूठा है कि यह वास्तव में बाइबल का गहन अध्ययन तेइस विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत करती है। ThroughTheScriptures.com offers अतुल्य सिद्धांत प्रस्तुत करती है। एक थोड़े से शुल्क के बदले, आप संबंधित बाइबल अध्ययन सामग्री, सामग्री के बारे में विशेषज्ञ कमेंटरी, आपको यह जानने में समर्थ बनाने के लिए स्व-मूल्यांकन अभ्यास कि आप उस सामग्री से किना अच्छा सीख रहे हैं, और पाठ्यक्रमों के प्रत्येक समूह को पूरा करने के बाद एक प्रमाणपत्र। इसके बाद आखिर में आपके पास स्वामित्व में एक अमूल्य बाइबल संबंधी संदर्भ लायब्रेरी होगी। लेकिन इससे भी कहीं अधिक, प्रभु के संदेश को जानने से ज्यादा ThroughTheScriptures.com आपको प्रभु के संदेश में जीवन बिताने, परमात्मा की सच्चाई को अंगीकार करने, और ईश्वर की दया में जीवन बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है। ऐसा करने के द्वारा ईश्वर ने यहाँ इस पृथ्वी पर एक वैभवशाली और संतुष्ट जीवन और यहाँ हमारा समय पूरा होने बाद स्वर्ग में अनन्त जीवन का वचन दिया है। हमें खुशी है कि आप ThroughTheScriptures.com पर हमारे साथ हैं और इस यात्रा में हम आपके लिए परमात्मा के आशीर्वाद की कामना करते हैं।

  • व्यक्तिगत पसंद
  • व्यक्तिगत पसंद
  • किसी भी समय कोई भी पुस्तक चुनें! हमारे व्यक्तिगत कोर्स बाईबल की किसी खास पुस्तक में गहरा गोता लगाने का बिल्कुल सही अवसर हैं जिसने आपकी रूचि पैदा की है।
  • समेस्टर स्टडीज
  • समेस्टर स्टडीज
  • शुरूआत से लेकर अंत तक संपूर्ण धर्मग्रंथों का अध्ययन कीजिए। हमारा स्कूल विद्यार्थियों को बाईबल की प्रत्येक पुस्तक के संपूर्ण विश्लेषण प्रदान करने वाले व्यवस्थित पाठ्यक्रमों के साथ एक सीखने का एक आदर्श पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
  • एक स्कूल कैसे आरंभ करें
  • एक स्कूल कैसे आरंभ करें
  • क्या अन्य लोगों के साथ मिलकर बाइबल का अध्ययन करना चाहते हैं? साथ मिलकर एक समूह बनाएं और अपने बाइबल संबंधी ज्ञान में साथ मिलकर वृद्धि करने के लिए एक अध्ययन समूह तैयार करने के हमारे बेहतर संकेतों और सुझावों से सीखें।

धर्मग्रंथों के माध्यम से का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें

धर्मग्रंथों के माध्यम से का उद्देश्य बाइबल की शिक्षाओं को दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति तक उपलब्ध करवाना है। हरेक व्यक्ति जो यह जानना चाहता है कि बाइबल क्या कहता है, वह सीखने के अवसर प्राप्त करने योग्य है। हमारा लक्ष्य अपने कोर्स को 23 भाषाओं में संपूर्ण दुनिया में उपलब्ध करवाकर इस अवसर को यथा संभव अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। हमारे पाठ्यक्रमों में नामांकन से अर्जित हरेक डॉलर सीधे इस लक्ष्य के लिए निधि में जुड़ता है।

टीटीएस छात्रवृत्ति कार्यक्रम

मुफ्त छात्रवृत्ति आवेदन लिए क्लिक करें
व्यक्तिगत अध्ययन या बाइबल शिक्षा केंद्र

केवल अमेरिका से बाहर