2 कोरिंथियंस
कुरिन्थुस में पहली शताब्दी के मसीहियों को लिखे इस पत्र में, पौलुस ने अधिकार और एकता जैसे प्रश्नों को सम्बोधित किया, जो आज भी कलीसिया को परेशान कर रहे हैं। डुएन वार्डेन का आयत-दर-आयत अध्ययन बाइबिल के पाठ में कठिन मुद्दों को सुलझाता है और शुद्ध मसीही जीवन के लिये अनुरोध करता है। पौलुस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं को जाँचें और सच्चाई को मजबूती से पकड़े रहें, क्योंकि प्रत्येक मसीही एक सामान्य बर्तन है जिसमें सुसमाचार सन्देश की पवित्रता होती है। उसने अपने पाठकों से समर्पण और सेवा के अपने उदाहरण को याद रखने और प्रभु की कलीसिया की उन मण्डलियों का अनुकरण करने के लिये कहा जो ज़रूरतमंद मसीहियों की उदारता से सहायता कर रही थीं। यह अध्ययन इस बात का आश्वासन देता है कि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन में कैसा भी उतार-चढ़ाव आता है, विश्वासयोग्य मसीही को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए; क्योंकि मृत्यु एक दिन अनन्त जीवन की ओर ले जाएगी। (पृष्ठ 486)













