2 कोरिंथियंस

कुरिन्थुस में पहली शताब्दी के मसीहियों को लिखे इस पत्र में, पौलुस ने अधिकार और एकता जैसे प्रश्नों को सम्बोधित किया, जो आज भी कलीसिया को परेशान कर रहे हैं। डुएन वार्डेन का आयत-दर-आयत अध्ययन बाइबिल के पाठ में कठिन मुद्दों को सुलझाता है और शुद्ध मसीही जीवन के लिये अनुरोध करता है। पौलुस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे स्वयं को जाँचें और सच्चाई को मजबूती से पकड़े रहें, क्योंकि प्रत्येक मसीही एक सामान्य बर्तन है जिसमें सुसमाचार सन्देश की पवित्रता होती है। उसने अपने पाठकों से समर्पण और सेवा के अपने उदाहरण को याद रखने और प्रभु की कलीसिया की उन मण्डलियों का अनुकरण करने के लिये कहा जो ज़रूरतमंद मसीहियों की उदारता से सहायता कर रही थीं। यह अध्ययन इस बात का आश्वासन देता है कि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन में कैसा भी उतार-चढ़ाव आता है, विश्वासयोग्य मसीही को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए; क्योंकि मृत्यु एक दिन अनन्त जीवन की ओर ले जाएगी। (पृष्ठ 486)


कोर्स के साथ क्या मिलता है?

यह 50-दिन का कोर्स आपकी जरूरत की हर एक वस्तु के साथ आता है। यदि आपको यह कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए तो आप अपने कोर्स को अतिरिक्त 30 दिन तक बढ़ा सकते हैं। कुछ सेंपल कोर्स सामग्री देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डिजीटल पुस्तक

इस कोर्स में2 कुरिन्थियों पुस्तक डुएन वार्डेन द्वारा रचित आपकी शिक्षक होगी और कोर्स पूरा करने के बाद आप इसे अपने पास रख सकते हैं।

पाँच अध्ययन गाइडें

ये आपको पढ़ने के दौरान मुख्य शब्दों, संकल्पनाओं, लोगों और स्थानों पर निकट दृष्टि डालते हुए आपकी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे।

छह परीक्षएं

आपको बाधा पहुँचाने के बजाय आपकी मदद के लिए तैयार की गई प्रत्येक परीक्षा में आवंटित की गई पढ़ाई में से पचास प्रश्न होते हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि आप जो पढ़ाया जा रहा है उसे समझते हैं। अंतिम परीक्षा व्याख्यात्मक होती है।

अध्ययन गति गाइड

आपकी अध्ययन गति गाइड के साथ आपके अध्ययन कार्यक्रम के शीर्ष पर रहें। यह गाइड आपको बताती है कि कोर्स को वांछित समय पर पूरा करने के लिए आपको प्रत्येक दिन कौन से पेज पढ़ने की जरूरत है।

वीडियो

ज्ञानवर्धक वीडयो कोर्स से संबंधित विभिन्न विषयों पर अतिरिक्त प्रकाश डालते हैं।